Kitekraft

मैं एक लेखक हूँ

मुझे आध्यात्मिकता पर लिखना बहुत अच्छा लगता है। ऐसा नहीं है कि मैं कोई इस का विश्लेषक हूँ, बल्कि ये इस लिए है कि जब भी आप आध्यात्मिकता पर सोचते हैं, पढ़ते हैं या लिखते हैं तो आपको आत्मिक सन्तोष मिलता है। आपकी आत्मा को जैसे भोजन मिल जाता है। वह स्वयं को तृप्त मानने लगती है, मेरा तो यही मानना है। इस लिए मैं स्वयं ऐसी किताबें लिखना अच्छा मानता हूँ।

शुरू करते समय ये नहीं सोचा था कि मुझे श्रीमद्भगवद्गीता के कई भाग बनाने होंगे। श्रीमद्भगवद्गीता के सभी अध्यायों की व्याख्या करते हुए आगे जाने से पहले मैंने सोचा है कि पहले भाग की व्याख्या कर के कुछ अपनी टिप्पणियाँ जोड़ दूँ तो पाठकों की राय भी मिल जाएगी, इसी लिए श्रीमद्भगवद्गीता के अर्थ का यह पहला भाग व्याख्याओं और टिप्पणियों के संग आप के हाथों में है। इसमें श्रीमद्भगवद्गीता के अठारह अध्यायों में से, पहले भाग का गृहस्थ लोगों के लिए बहुत ही आसान भाषा में अर्थ, टिप्पणियों के संग इस श्रीमद्भगवद्गीता के तत्त्वज्ञान में किया है। श्रीमद्भगवद्गीता को पढ़ना प्रत्येक मानव के लिए सौभाग्य की बात है। इससे जीवन जीने के अर्थ मालूम हो जाते हैं। जीवन में आने वाली कठिनाइयों के काँटे फूल लगने लगते हैं। इसका गूढ़ अर्थ सब को समझ आ जाए, इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है।

 

            करीब सभी वेद, पुराण और उपनिषद् पढ़ने और उन पर कुछ किताबें लिखने के साथ-साथ, श्रीमद्भगवद्गीता पर लिखना भी बहुत जरूरी लगा। श्रीमद्भगवद्गीता सभी वेदों और पुराणों का सार है। और फिर उसे तो स्वयं श्रीभगवान कृष्ण ने गाया था। तो फिर इसके संगीत का लाभ क्यों ना लिया जाए। यही सोच कर इसका अनुवाद और व्याख्या करने की, ये कोशिश है।

 

 

श्रीमद्भगवद्गीता की महानता इतनी अधिक क्यों जरूरी है इसके लिए श्रीमद्भगवद्गीता के संग महाभारत की कहानी का जानना भी आवश्यक है, जिस में अट्ठारह अक्षौहिणी सेना मारी गई थी । इसी महाभारत को पढ़ने के साथ-साथ ही मालूम होगा कि श्रीमद्भगवद्गीता को कहने या गाने की आवश्यकता भगवान को क्यों पड़ी? इसी लिए एक लाख दो सौ सत्रह श्लोक यानि अट्ठारह पर्वों तथा अन्दाज़ से 800,000 संस्कृत शब्दों वाली छः अध्यायों में छपी हुई महाभारत को 22000 शब्दों में संक्षिप्त रुप से इस में जोड़ा गया है।

 

            हालांकि महर्षि वेदव्यास जी के मूल ग्रन्थ में तीर्थों का महत्व, नदी, पर्वत, नदियों का वर्णन और वेदों का रहस्य इत्यादि का भी वर्णन है। परन्तु इस संक्षिप्त महाभारत में उन सब का उल्लेख करना असम्भव था, इस लिए उन विषयों को इस में सम्मिलित नहीं किया गया है। इस को लिखते हुए इस बात का पूरा ख्याल रखा गया है कि ग्रन्थ की मूल भावना बनी रहे।

 

            मेरी सबसे पहली पुस्तक इन्वेंटिंग ड्रीम्स थी, जिसे गोल्डन बुक अवार्ड मिला था। उसके पश्चात मेरी श्रीकृष्ण एक सत्यज्ञान, Diary Of A Monk, सफलता का रास्ता, सिनोप का ख़ज़ाना, Way To Success, Treasury Of Sinop किताबें मार्किट में आ चुकी हैॆ। अब तक के इस सफ़र में आप पाठकों के कारण से अभी कुछ दिन पहले मुझे, एक लेखक होने के लिए राष्ट्रीय भारत रत्न सम्मान और भारत गौरव रत्न श्री सम्मान से भी सम्मानित किया गया है।

 

            मैं उम्मीद करता हूँ कि ये मेरी नई पुस्तकें कुरूक्षेत्र का महाभारत, श्रीकृष्ण ने कहा – अध्याय 1 और अध्याय 2 भी आपका प्रेम पाएगी।

 

मेरी सभी किताबें Amazon and Flipkart पर उपलब्ध हैं।

 

डॉ. राजेश तकयार

 

#1 Bestselling Author,

 

#WINNER of Golden Book Award 2025

 

#WINNER of Bharat Gaurav Ratna Shri Sammaan Award 2025

श्री कृष्ण के प्रिय वस्त्र और आभूषण

श्रीकृष्ण कैसे दिखते हैं इस बारें में पुराण क्या कहते हैं?       श्री कृष्ण के प्रिय वस्त्र उनके अद्वितीय और दिव्य स्वरूप को दर्शाते हैं। उनके वस्त्रों...

32 अपराध

तिरुपति मंदिर में दर्शन के बाद जो प्रसाद दिया जाता है उसमें पशुओं की चर्बी इत्यादी का मिलना कितना बड़ा पाप है, आइये देंखें कि इस बारें में पुराण...

राधाकृष्ण विवाह

जब नन्दराज जी ने बालक श्रीकृष्ण को राधाजी को सौंप दिया तो वह उन्हें लेकर वन में प्रवेश कर गईं। आसमान में मेघ का दारुण गर्जन गूँज ही रहा...

कृष्ण कवच

कृष्ण भगवान हैं, सर्वशक्तिमान हैं, कुछ भी कर सकते हैं, कोई भी संकट उन पर आ ही नहीं सकता; इस बात की सच्चाई को कई बार माता यशोदा ने...

कृष्ण एक गुरू

कृष्ण कौन हैं? इसका उत्तर शब्दों में देना बहुत कठिन है। वे अनन्त हैं, कृष्ण को केवल भगवान नहीं कहा जा सकता। अगर ऐसा होता तो उन अजन्मे और...

सच्चा झूठ

श्री गर्ग संहिता के माधुर्यखण्ड के पहले अध्याय के १०४ पृष्ठ पर एक कथा है:   परिपूर्णतम स्यापिदुर्वासास्ते गुरुस्मृतः ॥   अहोतद्दर्शनं कर्तुमनोनश्वोद्यतं प्रभो ॥ १८ ॥ अद्यदेवनिशीथिन्याव्यतीते प्रहरद्वये ॥  ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *