यस्य कस्यचिन्मासस्य शुक्लपक्षस्य द्वादशीम् ।
उपोष्य चाष्टभक्तं तु दशैकादशमेव च॥ ११॥
प्रभातायां तु शर्वर्यामुदिते च दिवाकरे ।
पञ्चगव्यं ततः पीत्वा शीघ्रं मुच्यति किल्बिषात् ॥ १०० ॥
आगे भगवान वराह कहते हैं- “हे वसुधे ! जो लोग बिना फूल माला और गन्ध के मेरा पूजन करते हैं वह मृत्यु उपरान्त राक्षस योनि को प्राप्त होते हैं। राक्षस योनि का अर्थ यह है कि वह २१ वर्ष तक अपवित्र जगहों पर रहते हैं। प्रायश्चित के लिए ऐसे मानव को २१ दिन तक मात्र आठ ग्रास भोजन करते हुए उपवास पर रहना होगा। जो ऐसा करता है तो उसका ये धूपदान अपराध समाप्त हो जाता है।”
श्रीवराहदेव आगे कहते हैं – “जो व्यक्ति जूता पहन कर मेरे निकट आते हैं वह १३ वर्ष तक चर्मकार के रूप में जीवन व्यतीत करते हैं। उसके पश्चात सुअर का जन्म लेकर गन्दगी में जीवन बिताते हैं। और उसके पश्चात उन्हें कुत्ते की योनि प्राप्त होती है। जो बिना आवाज किए आकर मुझे अपनी पूजा के लिए उठाता है वह एक जन्म तक बधिर का जीवन बिताता है। अगर वह खुले आकाश के नीचे किसी भी शुक्लपक्ष की द्वादशी को शयन करता है तो वह पाप मुक्त हो जाता है। जो लोग अत्यधिक खाने के कारण मेरे आस-पास की वायु दूषित करते रहते हैं वह लोग भी एक जन्म में श्वान की योनि में जाते हैं, फिर वानर, फिर गीदड़ और फिर बकरा बनते हैं। अगर ऐसा पाप करने वाला तीन दिन तक अन्न का सेवन करें, तीन दिन कन्दमूल खायें, तीन दिन केवल फल खायें और फिर खुले आकाश के नीचे शयन करें तो उसका पाप मिटता है।”
प्रातः काल दातुन करने से शरीर शुद्ध होता है। यह सब श्रीवराहपुराणम् के १३६ अध्याय में लिखा हुआ है।
प्रभातायां तु शर्वर्यां दन्तधावनबोधितः ।
पञ्चगव्यं पिबेच्चैव शरीरपरिशोधनम् ॥ ११६ ॥
(कृष्ण एक सत्यज्ञान पुस्तक के अंश) (लेखक की दूसरी किताब इन्वेंटिंग ड्रीम्स अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है)
श्री कृष्ण के प्रिय वस्त्र और आभूषण
श्रीकृष्ण कैसे दिखते हैं इस बारें में पुराण क्या कहते हैं? श्री कृष्ण के प्रिय वस्त्र उनके अद्वितीय और दिव्य स्वरूप को दर्शाते हैं। उनके वस्त्रों...
32 अपराधों का प्रायश्चित्त (१ )
तिरुपति मंदिर में दर्शन के बाद जो प्रसाद दिया जाता है उसमें पशुओं की चर्बी इत्यादी का मिलना इतना बढ़ा अपराध है कि उसका पश्चाताप पुराणें में है ही...
32 अपराध
तिरुपति मंदिर में दर्शन के बाद जो प्रसाद दिया जाता है उसमें पशुओं की चर्बी इत्यादी का मिलना कितना बड़ा पाप है, आइये देंखें कि इस बारें में पुराण...
राधाकृष्ण विवाह
जब नन्दराज जी ने बालक श्रीकृष्ण को राधाजी को सौंप दिया तो वह उन्हें लेकर वन में प्रवेश कर गईं। आसमान में मेघ का दारुण गर्जन गूँज ही रहा...
कृष्ण कवच
कृष्ण भगवान हैं, सर्वशक्तिमान हैं, कुछ भी कर सकते हैं, कोई भी संकट उन पर आ ही नहीं सकता; इस बात की सच्चाई को कई बार माता यशोदा ने...
कृष्ण एक गुरू
कृष्ण कौन हैं? इसका उत्तर शब्दों में देना बहुत कठिन है। वे अनन्त हैं, कृष्ण को केवल भगवान नहीं कहा जा सकता। अगर ऐसा होता तो उन अजन्मे और...
गायत्री मंत्र कैसे पढ़े
विद्वान् पुरुष को चाहिये कि अपने शरीर के पैर से ले कर सिर तक चौबीस स्थानों में पहले गायत्री के अक्षरों का न्यास करे। इसके इस प्रयास से उसे...
सच्चा झूठ
श्री गर्ग संहिता के माधुर्यखण्ड के पहले अध्याय के १०४ पृष्ठ पर एक कथा है: परिपूर्णतम स्यापिदुर्वासास्ते गुरुस्मृतः ॥ अहोतद्दर्शनं कर्तुमनोनश्वोद्यतं प्रभो ॥ १८ ॥ अद्यदेवनिशीथिन्याव्यतीते प्रहरद्वये ॥ ...